अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमेरिकी राजदूत के आगमन पर शिया नेता वरिष्ठ धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में आज हज़ारों की संख्या में जवानों ने बडें इमामबाड़े पर अमेरिका व इस्राईल के झंडे जला कर अपना एतेराज़ दर्ज कराया।इस अवसर पर मौलाना कल्बे जवाद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश की हुकूमत अमरीका व इस्राईल से अपने सम्बंध तत्काल ख़त्म करे, वरना व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अमेरिका से सम्बंध हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए हमारी प्रदेश की हुकूमत से मांग है कि वह बहुत जल्दी अमेरिका से अपने सम्बंध ख़त्म करे।इस अवसर पर पासदाराने हुसैनी, नूरे हिदायत फ़ाउंडेशन, इसके अतिरिक्त मौलाना अमीर हैदर, मौलाना रेज़ा हुसैन, मौलाना तस्नीम महदी समेत हज़ारों शिया मुसलमानों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए अमरीका व इस्राईल के झंडे जलाए।....166
31 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 343454
भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमेरिकी राजदूत के आगमन पर शिया नेता वरिष्ठ धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद के नेतृत्व में आज हज़ारों की संख्या में जवानों ने बडें इमामबाड़े पर अमेरिका व इस्राईल के झंडे जला कर अपना एतेराज़ दर्ज कराया......